Powered By Blogger

Wednesday, June 23, 2021

भारत के 6 सबसे डरावने किले – (Scary Forts of India ) in Hindi

गोलकोंडा किला –  (Golconda Fort Hyderabad ) in Hindi

गोलकोंडा किला –  Golconda Fort  Hyderabad in Hindi

हैदराबाद में हुसैन सागर झील से लगभग 9 किमी की दूरी पर स्थित “गोलकोंडा किला” भारत के रहस्यमयी किले में से एक है। गोलकोंडा किला का निर्माण 13 वीं शताब्दी में किया गया था, लेकिन इसके कई शासकों की सनक और रिक्तियों के तहत विभिन्न नवीकरण देखे गए हैं।

बता दे गोलकोंडा फोर्ट में भी अजीबो गरीब घटनायें तथा इस किले में राजा की आत्मा को नृत्य करते देखा गया है जो कभी राजा का नृत्य मंच हुआ करता था। इनके अलावा कई शूटिंग ग्रुप्स द्वारा इस किले में अजीब आवाजें और लाइटस दिखे जाने की बातें भी कही गयी हैं।

चुनारगढ़ का किला उत्तर प्रदेश – (Chunargarh Fort Uttar Pradesh) in Hindi

चुनारगढ़ का किला उत्तर प्रदेश - Chunargarh Fort Uttar Pradesh in Hindi

चुनारगढ़ की धरती पर कई सारे तप्सियों ने तपस्या की है और यह स्थित चुनारगढ़ का किला भारत के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। चुनारगढ़ के किला का इतिहास के पन्नो में एक महत्वपूर्ण स्थान है जिसे लगभग 5000 साल पुराना माना जाता है। जिस पहाड़ी में इस किले का निर्माण किया गया है बो मानव के चरण जैसी प्रतीत होती है। चुनारगढ़ का किला भारत के रहस्यमयी किले में से एक है जिसका प्रमाण इसकी अद्भुद वनवाट से भी मिलता है।

इस किले के निर्माण के पीछे का रहस्य आज भी रहस्य बना हुआ है, क्योंकि बलुआ पत्थर से निर्मित इस किले के हर पत्थर पर किसी ना किसी का चिन्ह है। इसके साथ साथ स्थानीय लोगो और किवंदतीयों के अनुसार कहा जाता है इस किले में योगिराज भतृहरि ने समाधी ले थी जिनकी आत्मा आज भी इस किले में वास करती है।

गढ़कुंडार का किला मध्यप्रदेश – (Garh Kundar Fort Madhya Pradesh) in Hindi

गढ़कुंडार का किला मध्यप्रदेश – Garh Kundar Fort Madhya Pradesh in Hindi

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के एक गाँव में स्थित “गढ़कुंडार का किला” भारत के सबसे डरावने  किले में से एक है। कहाँ जाते है यह किला कई रहस्यों और चमत्कारों से भरा हुआ है, इसीलिए आज भी लोग दिन ढलने के बाद इसके पास से गुजरने में भी डरते है। आज भारत में इसे किले से जुड़ी डरावनी कहानियां प्रसिद्ध है। स्थानीय लोगो का मानना है की बहुत समय पहले इस किले में कुछ लोगो की मौत हुई थी जिनकी आत्मायें आज भी इस किले में भटक रही है।

इस किले से जुड़ी एक रहस्यमयी कहानी ने सबसे रोंगटे खड़े कर दिये है जी हाँ कहाँ जाता है एक बार इस किले में एक बरात के लगभग 70 से 80 से लोग रहस्यमयी ठंग से गायब हो गये थे जिनका पता आज भी नही लगाया जा सका है की बो लोग कहा गायब हो गये। इतना डरावना होने के वावजूद भी दिन में यहाँ पर्यटकों की काफी भीड़ देखी जाती है जो इस किले के रहस्य का पता लगाने आते है।

शनिवार वाड़ा फोर्ट पुणे – (Shaniwar Wada Fort Pune) in Hindi

शनिवार वाड़ा फोर्ट पुणे – Shaniwar Wada Fort  Pune in Hindi

शनिवाड़ा फोर्ट भारत के सबसे डरावने किले में से एक है जिसे 1732 में पेशवा बाजीराव के सम्मान में बनाया गया था। शनिवारवाड़ा किला पुणे में स्थित है जो अपनी विशाल वास्तुकला के अलावा यहाँ होने वाली कई डरावनी घटनाओ की वजह से भी प्रसिद्ध है।

बताया जाता है कि पूर्णिमा की रात को यहाँ अलौकिक गतिविधि बहुत ज्यादा होती है। इन भूतिया घटनाओ के पीछे की कहानी बताती है कि एक राजकुमार की यहां निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद उसकी आत्मा यहां भटकती है और रात के समय किले से चीखने की आवाजें भी सुनाई देती है।

रोहताश गढ़ का किला बिहार – (Rohtash Garh Fort Bihar) in Hindi

“रोहताश गढ़ का किला” बिहार के रोहताश जिले में स्थित एक प्राचीन किला है जिसे भारत में सबसे रहस्यमयी किले  में से एक माना जाता है। इसे किले का निर्माण अयोध्या के राजा हरिचन्द्र के पुत्र रोहताशव ने करबाया था। यह किला समुद्र तल से लगभग 1500 मीटर ऊँची पहाड़ी पर स्थित है जिसका इस्तेमाल युद्ध के दौरान छिपने के लिए किया जाता था।

इस किले की एक ऐसी कहानी प्रसिद्ध है जिसे बारे में सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे। जी हां कई स्थानीय लोगो और किवंदतीयों के अनुसार माना जाता है की इस किले की दीवारों से अक्सर खून निकलता था और रात में जोर जोर से चीखने की आवाजें भी सुनाई देती है। जिसके पीछे का कारण आज भी एक रहस्य बना हुआ है जिस कारण पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय लोग भी दिन ढलने के बाद यहाँ जाने से डरते है।

नाहरगढ़ किला जयपुर – (Nahargarh Fort Jaipur) In Hindi

नाहरगढ़ किला जयपुर - Nahargarh Fort Jaipur In Hindi

नाहरगढ़ किला” राजस्थान का एक बहुत ही आकर्षक किला है जिसे भारत के सबसे डरावने किले में शामिल करने के पीछे एक रहस्यमयी कहानी जुड़ी है। यहां के स्थानीय लोगों अनुसार माना जाता है यहां पर एकदम से तेज हवाएं चलने लगती है और कई बार दरबाजे के कांच टूट कर गिर जाते हैं। यहाँ कभी-कभी एक दम से गर्मी और एक दम से ठण्ड महसूस होने लगती है जो आज भी एक रहस्यमयी घटना बनी हुई है। किले में जाने वाले कई लोगों को कुछ अजीब चीजों का एहसास भी हो चुका है। इस किले का निर्माण सवाई राजा मान सिंह ने अपनी रानियों के लिए करबाया था, लेकिन राजा की मृत्यु के बाद नाहरगढ़ किले को भूतिया कहा जाने लगा था और इस किले में राजा की प्रेत आत्मा होने का भी दावा किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

15 unbelievable facts about Japan that will make you buy a plane ticket in hindi

 जापान के बारे में 5 रोचक तथ्य  1. दुनिया की सबसे पुरानी कंपनी जापान में है  कोंगो गुमी दुनिया का सबसे पुराना परिचालन व्यवसाय है, जिसे 578 म...