Powered By Blogger

Wednesday, June 30, 2021

कंप्यूटर के बारे में जानिए | Details of Computer in Hindi

 

About Computer in Hindi: 









वर्तमान युग कंप्यूटर का युग है। कंप्यूटर आज हमारे जीवन के कई क्षेत्रों में प्रवेश कर चुका है या करने की तैयारी में हैं। हमारे रोज मर्रा के कामों में अब computer की उपयोगिता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बिजली के बिल से लेकर बस-ट्रेनों के टिकिट तक सब कुछ कंप्यूटर के माध्यम से हो रहा है। सरकारी दफ्तर हो या प्राइवेट ऑफिस सभी में अधिकतर काम कंप्यूटर की सहायता से ही किया जाने लगा है। कंप्यूटर के उपयोग से और भी नई टेक्नोलॉजी को ना सिर्फ खोजने में मदद मिली है बल्कि उन्हें नई ऊंचाइयों पर भी ले जाया जा चुका है। ऐसे में अगर आप अब तक कंप्यूटर के बारे में ही पूर्ण रूप से नहीं जान पाए हैं तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है क्युकी आज हम आपको कंप्यूटर से जुड़ी जानकारी को बड़े ही संक्षिप्त में बताएँगे। इसके बाद आपके मन में इस विषय से जुड़े कोई भी सवाल नहीं रह पाएंगे तो चलिए जानते हैं कंप्यूटर से जुड़ी तमाम जानकारी।



कंप्यूटर किसे कहते है | What is Computer in Hindi






कंप्यूटर word अंग्रेजी शब्द Compute से मिल कर बना है इसका मतलब होता है गरणाएँ (Calculation) करना। इसे कुछ लोग calculating device के नाम से भी जानते हैं। सर्वप्रथम जब कंप्यूटर की उत्पत्ति की गई थी तब यह सिर्फ गरणाएँ और कुछ निर्धारित काम ही कर सकता था। उस समय हम कंप्यूटर को प्रोग्राम के रूप में निर्देश प्रदान करते थे, कंप्यूटर इन निर्देशों को आवश्यकता अनुसार गरणाएँ करता था और अपेक्षित परिणाम प्रदान करता था। आज के समय की बात करें तो कंप्यूटर बहुत से काम (जैसे की भारी मात्रा में डाटा संग्रहीत करना, दूर बैठे व्यक्ति से email द्वारा बात करना, इंटरनेट द्वारा किसी भी वास्तु की जानकारी जुटाना आदि) बड़ी आसानी से कर सकता है। आज कंप्यूटर एक तीव्र शत प्रतिशत और सही परिणाम देने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो की संग्रह किये गए प्रोग्राम के आधार पर डाटा को ग्रहण करके परिणाम को आउटपुट इकाई में भेजता है।

कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है | Full Form of Computer in Hindi







 



जैसा की अभी ऊपर बताया कंप्यूटर शब्द की उत्पत्ति कंप्यूट शब्द से हुई है, तो ऐसे में बता दें की कंप्यूटर को बनाते समय इसको वास्तविक कोई भी फुल फॉर्म नहीं दिया गया था। परन्तु कंप्यूटर के बन जाने के बाद कुछ लोगों ने इस शब्द को कुछ इस तरह विस्तृत (Expand) किया है –

C = Common

O = Operating

M = Machine

P = Particularly

U = Used For

T = Technology

E = Education &

R = Research

 

कंप्यूटर की परिभाषा | Computer Definition in Hindi

कंप्यूटर के बारे में इतना कुछ जानने के बाद मन में ये सवाल उठता है की अगर अब कंप्यूटर किसी को परिभाषित करना हो तो इसे किस तरह करेंगे। तो बता दें की व्यावहारिक रूप से कंप्यूटर को आप इस प्रकार परिभाषित कर सकते हैं।

कंप्यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो अपनी मेमोरी में मौजूद निर्देशों के आधार पर काम करता है। यह डाटा इनपुट को ग्रहण कर उसे तय नियमों के अनुसार प्रोसेस कर परिणाम निकालता है और साथ ही भविष्य में इस्तेमाल हेतु उसे स्टोर भी करता है।

दूसरे और अधिक सरल शब्दों में परिभाषित करें तो कंप्यूटर के ऐसा इलेक्ट्रॉनिक यन्त्र है जो अंकगणितीय और तार्किक क्रिया कलापों को संपन्न करता है इसका प्रयोग निर्देशों की एक सूची के अनुरूप डाटा को व्यवस्थित करने में होता है।

 

कंप्यूटर की पीढियां | Generation of Computer in Hindi

कम्प्यूटरों के विकास को समझने के लिए इन्हे पांच पीडियों (five generation) में बांटा गया है। इससे हमें कम्प्यूटरों की तकनीक में हुई प्रगति की जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलती है। प्रत्येक कंप्यूटर के मूलभूत सिद्धांत व उनके किसी भाग के नवीन रूप में विकसित होने पर एक नयी पीड़ी की शुरुआत होती है। कम्प्यूटर्स की पीडियों को उनके काल (Period) तथा प्रयुक्त तकनीक को नीचे बताया गया है।

 

1. प्रथम पीढ़ी (First Generation)

सन 1946 से सन 1956 तक विकसित हुए कम्प्यूटर्स को First generation के रूप में जाना जाता है। प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर का डेवलपमेंट vaccum tube की तकनीक से हुआ था। पहली पीढ़ी के कंप्यूटर के कुछ उद्धरण हैं IBM-650, IBM-701, UNIVAC, ENIAC, EDVAC आदि।

 

2. द्वितीय पीढ़ी (Second Generation)

सन 1956 से सन 1964 तक विकसित हुए कम्प्यूटर्स को Second generation के रूप में जाना जाता है। द्वितीय पीढ़ी के कंप्यूटर का डेवलपमेंट vaccum tube के स्थान पर tranisitor की तकनीक से हुआ था। दूसरी पीढ़ी के कुछ कंप्यूटर के उदहारण दिए जाएँ तो इसमें IBM 7094, Honeywell 400, UNIVAC 1108, CDC 1604, CDC 3600 जैसे कंप्यूटर शामिल हैं।

 

3. तृतीय पीढ़ी (Third Generation)

सन 1964 से सन 1971 तक विकसित हुए कम्प्यूटर्स को Third generation के रूप में जाना जाता है। तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर का डेवलपमेंट IC integrated circuit की तकनीक से हुआ था। तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर के कुछ उद्धरण हैं IBM 360, IBM 370, PDP-8, PDP-11, ICL 2900 आदि।

 

4. चतुर्थ पीढ़ी (Fourth Generation)

सन 1971 से सन 1985 तक विकसित हुए कम्प्यूटर्स को Fourth generation के रूप में जाना जाता है। चौथी पीढ़ी के कंप्यूटर का डेवलपमेंट VLSI (Very large scale integration) की तकनीक से हुआ था। चौथी पीढ़ी में IBM 4341, PUP 11, DEC 10, STAR 1000 आदि कंप्यूटर बनाये गए थे।

 

5. पंचम पीढ़ी (Fifth Generation)

सन 1985 से अब तक विकास हो रहे कम्प्यूटर्स को Fifth generation के रूप में जाना जा रहा है। पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर का डेवलपमेंट ULSIC (Ultra large scale integration circuit) और Artificial intelligence की तकनीक से हो रहा है। पांचवी पीढ़ी में Desktop, Laptop, UltraBook, NoteBook और Chromebook जैसे कंप्यूटर के मॉडल बाजारों में उपलब्ध हैं।

 

तो दोस्तों ये थे कंप्यूटर की जनरेशन से जुड़ी कुछ जानकारी। कंप्यूटर की सभी जनरेशन के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए आप हमारी पोस्ट Details of Generation of Computer पर जा कर पढ़ सकते हैं।

 

कंप्यूटर के प्रकार | Types of Computer in Hindi






पहले के कंप्यूटर एक बड़े कमरे के आकर के होते थे जो आज कल के घरों और ऑफिसों में इस्तेमाल होने वाले सैकड़ों कम्प्यूटरों के बराबर ऊर्जा का उपयोग करते थे। अब कम्प्यूटरों को इतना छोटा बना दिया गया है की एक छोटा बच्चा भी इसे उठा कर कहीं पर भी ले जा सकता है। आज कंप्यूटर ने नाना प्रकार के रूप और आकार ग्रहण कर लिए हैं। अगर आप कम्प्यूटरों के प्रकार से परिचित नहीं हैं तो चलिए आपको कंप्यूटर के समस्त प्रकार के बारे में बताते हैं।

कंप्यूटर के प्रकारों को उनके कामकाज करने की प्रणाली, उद्देश्य तथा आकर के अनुरूप विभाजित किया जाता है जो की इस प्रकार हैं-

 

1. कंप्यूटर की कार्यप्रणाली (Mechanism) के आधार पर वर्गीकरण

(i) एनालॉग कंप्यूटर (Analog Computer)

(ii) डिजिटल कंप्यूटर (Digital Computer)

(iii) हाइब्रिड कंप्यूटर (Hybrid Computer)

 

2. कंप्यूटर के उद्देश्य (Purpose) के आधार पर वर्गीकरण

(i) सामान्य उद्देश्य कंप्यूटर (General Purpose Computer)

(ii) विशिष्ट उद्देशीय कंप्यूटर (Special Purpose Computer)

 

3. कंप्यूटर के आकर (Size) के आधार पर वर्गीकरण

(i) माइक्रो कंप्यूटर (Micro Computer)

(ii) मिनी कंप्यूटर (Mini Computer)

(iii) मेनफ्रेम कंप्यूटर (Mainframe Computer)

(iv) सुपर कंप्यूटर (Super Computer)

 

तो दोस्तों ये थे कंप्यूटर के कुछ प्रकार। कंप्यूटर के इन सभी प्रकारों के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप हमारी पोस्ट Information of Types of Computer को पढ़ सकते हैं यहाँ आपको कंप्यूटर के सभी प्रकारों की विस्तृत जानकारी मिल जाएगी।

 

कंप्यूटर के भाग | Parts of Computer in Hindi

कंप्यूटर को पूर्ण रूप से जानने के लिए कंप्यूटर के सभी भागों की जानकारी होना अति आवश्यक है। बता दें की कंप्यूटर के चार मुख्या भाग होते हैं। चलिए एक-एक करके आपको सभी के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हैं।

 

1. Input Unit

वे उपकरण या devices जिनकी सहायता से हम डाटा एवं निर्देश कंप्यूटर को प्रेषित करते हैं Input Unit कहलाती हैं। इनपुट यूनिट कंप्यूटर एवं मानव के मध्य संपर्क की सुविधा प्रदान करती हैं। यह unit निर्देशों को इनपुट करके उन्हें CPU के समझने योग्य विद्युत संकेतों में बदलकर CPU तक भेजती हैं। इनपुट यूनिट के मुख्या रूप से दो भागों को जानना जरूरी हैं जो की इस प्रकार हैं –

 

(i) Keyboard






कीबोर्ड कंप्यूटर का एक peripheral है जो आंशिक रूप से टाइप राइटर के कीबोर्ड के भाँती होता है। कीबोर्ड का टेक्स्ट तथा करैक्टर निवेश के लिए डिज़ाइन किया गया है साथ ही कंप्यूटर के क्रिया कलापों को नियंत्रित भी करता है। कीबोर्ड में सामान्यतः कुंजियाँ (keys) अंकित होती हैं अथवा छपी हुई होती हैं। कीबोर्ड के लगभग आधी keys, अक्षर (letter), संख्या (Numeric), या चिन्ह (Characters) बनाती हैं। कीबोर्ड की कुछ अन्य keys को दबाने पर क्रियाएं (actions) होते हैं तथा कुछ queries को संपन्न करने के लिए एक से अधिक keys को एक साथ दबाया जाता है।

कीबोर्ड के बारे में और अधिक विस्तार से जानने के लिए आप हमारी पोस्ट Details of keyboard in hindi को पढ़ सकते हैं।

 

(ii) Mouse





कंप्यूटर के साथ पॉइंटिंग डिवाइस के रूप में माउस का प्रयोग होता है। इसका नाम माउस शायद लोगों ने कंप्यूटर के विभिन्न भाग जैसे मॉनिटर तथा CPU के कैबिनेट की अपेक्षाकृत इसके आकर को देखकर रखा होगा। माउस का उपयोग कंप्यूटर स्क्रीन पर वस्तुओं को हेरफेर करने के लिए किया जाता है। माउस की गति से कंप्यूटर की स्क्रीन पर पॉइंटर की गति में परिवर्तन होता है। भौतिक रूप से यह एक डिब्बे (case) की भाँती होता है जो यूजर द्वारा किसी एक हाथ से पकड़ कर चलाया जा सकता है। माउस में मुख्या रूप से दो बटन होते हैं जिनकी सहायता से सिस्टम प्रयोक्ता आधारित क्रिया-कलापों को संपन्न करते हैं। कुछ-कुछ माउस में बटन के साथ ही एक चक्के (Wheel) जैसा तत्व भी जुड़ा होता है जो की कंप्यूटर की स्क्रीन पर पॉइंटर को ऊपर और नीचे (Scroll) करने के काम आता है।

 

2. Output Unit

यह यूनिट processing के पश्चात परिणाम कंप्यूटर के बाहरी वातावरण में यूजर को प्रस्तुत करती है। स्पष्ट रूप से बताये तो आउटपुट यूनिट का कार्य microprocessor से डाटा और परिणाम प्राप्त कर आउटपुट उपकरणों तक पहुंचाने का होता है। आउटपुट यूनिट के मुख्या भाग की बात करें तो इसमें मॉनिटर और प्रिंटर के नाम निकल के सामने आते हैं। चलिए आपको दोनों के बारे में संक्षिप्त में बताते हैं।

 

(i) Monitor




मॉनिटर कंप्यूटर के सबसे महत्पूर्ण भागों में से एक है। यह एक ऐसा यूनिट है जो स्क्रीन पर आउटपुट को प्रदर्शित करता है। यह दिखने में मुख्या रूप से टेलीविज़न की तरह ही होता है। मॉनिटर के बिना कंप्यूटर पर काम नहीं किया जा सकता है। मॉनिटर को सामान्यतः उनके द्वारा प्रदर्शित रंगों के आधार पर तीन भागों में वर्गीकृत किया गया है।
Monochrome
Graysacle
Color Monitor

 

(ii) Printer


डिस्प्ले यूनिट में output devices के रूप में दो कमियां होती हैं पहली की इसमें एक बार में सीमित डाटा ही दिखाई देता है और दूसरी स्क्रीन पर output की soft copy स्थानांतरणीय नहीं होती है जिससे इसे कागज पर नहीं लिया जा सकता। बता दें की इन दोनों ही कमी को output devices के रूप में प्रिंटर पूरी करता है। यह मुख्या रूप से आउटपुट को कागज पर छापकर प्रस्तुत करता है। कागज पर आउटपुट की यह प्रतिलिपि hard copy कह लाती है। अब प्रिंटर्स भी वैसे तो कई तरह के होते हैं। तकनीक के आधार पर इन्हे impact और non impact में वर्गीकृत किया जा सकता है तथा कार्य करने की गति के आधार पर ये low speed printer और high speed printer होते हैं।

 

3. Memory Unit

यह यूनिट डाटा, निर्देशों और परिणामों को संग्रह करके रखती है। यह कंप्यूटर का महत्पूर्ण भाग है जहाँ डाटा तथा प्रोग्राम प्रक्रिया के दौरान स्थित रहते हैं और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत उपलब्ध होते हैं। कंप्यूटर की मेमोरी सेल्स या लोकेशन में विभाजित होती है। प्रत्येक सेल का अपना एक एड्रेस होता है जिसके द्वारा हम उसे refer करते हैं। कंप्यूटर में दो प्रकार की मेमोरी यूनिट होती है जो की इस प्रकार हैं –

 

(i) RAM



इसका फुल फॉर्म Random access memory है। इसे read/write मेमोरी के नाम से भी जाना जाता है क्यूंकि इस मेमोरी में हम डाटा को संगृहीत करने के साथ-साथ उस संगृहीत डाटा को पढ़ भी सकते हैं। RAM कंप्यूटर की अस्थाई मेमोरी होती है। इनपुट devices द्वारा इनपुट किया गया डाटा प्रोसेसिंग से पहले ram में ही संगृहीत होता है और CPU द्वारा आवश्यकतानुसार वहां से प्राप्त कर लिया जाता है। RAM में प्रोग्राम temporary रूप से store होता है। कंप्यूटर के बंद हो जाने पर या बिजली के चले जाने पर ram में store डाटा मिट जाता है। इसलिए ram को volatile या अस्थायी मेमोरी भी कहते हैं। RAM की क्षमता या आकार भिन्न होते हैं जैसे 1MB, 2MB, 4MB, 16MB, 64MB, 128MB आदि।

 

(ii) ROM


इसका फुल फॉर्म Read only memory है। यह कंप्यूटर की Permanent मेमोरी होती है। इसमें अक्सर कंप्यूटर निर्माताओं द्वारा प्रोग्राम संचित करके स्थायी कर दिए जाते हैं जो समयानुसार कार्य करते हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर ऑपरेटर को निर्देश देते रहते हैं। कंप्यूटर के बंद हो जाने पर या बिजली के चले जाने पर भी इसमें store प्रोग्राम नष्ट नहीं होते हैं। इसीलिए ROM को Non volatile या स्थाई संग्रह माध्यम भी कहते हैं।

 

4. Central Processing Unit


यह कंप्यूटर का मुख्या अंग होता है। इसे कंप्यूटर का दिमाग माना जाता है। CPU का मुख्या कार्य प्रोग्रामों को क्रियान्वित करने का होता है। यह कंप्यूटर के सभी भागों (जिनमें इनपुट और आउटपुट devices शामिल हैं) को नियंत्रित करता है। प्रोग्राम तथा डाटा इसके नियंत्रण में आउटपुट स्क्रीन पर दिखाई देते हैं। एक छोटे कंप्यूटर (micro Computer) में CPU एक छोटा सा microprocessor होता है अन्य बड़े कंप्यूटर में एक से अधिक microprocessor हो सकते हैं। CPU के मुख्या रूप से दो भाग होते हैं जो की इस प्रकार हैं –

 

(i) Arithmetic Logic Unit

इसे शार्ट में ALU भी कहते हैं। यह मेमोरी से डाटा को प्राप्त करता है तथा processing के पश्चात सूचना को मेमोरी में लौटा देता है। ALU मुख्य रूप से यूनिट डाटा पर अंकगणितीय क्रियाएं (गुना, भाग, जोड़, बाकी) और तार्किक क्रियाएं (Logical Operations) करता है। यह सभी गणितीय गरणाओं को पहले सरल अंक (mathamatical process) में बाँट लेता है और बाद में इन्हे electrical pulse में बदलकर circuit में आगे संचारित करता है। ALU के कार्य करने की गति अति तीव्र होती है। यह लाखों गरणाएँ प्रति सेकंड की गति से कर देता है।

 

(ii) Control Unit

यह यूनिट मानव शरीर के तांत्रिक तंत्र के सामान है। यह कंप्यूटर के प्रत्येक भाग में नियंत्रण संकेतों को प्रसारित करती है। स्पष्ट रूप से बताएं तो control unit इनपुट/आउटपुट क्रियायों को नियंत्रित करती है एवं मेमोरी और ALU के मध्य डाटा के आदान-प्रदान को निर्देशित करती है। कण्ट्रोल यूनिट दो तरह के संकेत प्रदान करती है एक तो नियंत्रण संकेत (Control signal) और दूसरा समय संकेत (Timing Signal)। Control unit सबसे पहले दी गए निर्देशों को पड़ती है और उन्हें समझती है, प्रत्येक निर्देश को समझने के बाद यह कंप्यूटर के संभावित भागों को निर्देश भेजती है।

 

कंप्यूटर के उपयोग | Uses of Computer in Hindi

 

1. वैज्ञानिक शोध (Scientific Research)

वैज्ञानिक शोध के विकास काल में एक समय ऐसा भी था जब शोध कार्य सम्बंधित गरणा करना बेहद कठिन व उबाऊ कार्य माना जाता था। काफी समय व शक्ति इस कार्य में नष्ट हो जाती थी और इसके बाबजूद भी गलती होने की सम्भावना बनी रहती थी। कंप्यूटर ने इस क्षेत्र में बहुत योगदान दिया है। इसी वजह से शोध कार्यों के स्तर व मात्रा में गुणात्मक वृद्धि हुई है। आज जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन शास्त्र आदि शोध करने के लिए कंप्यूटर का अधिक से अधिक उपयोग हो रहा है।

 

2. व्यवसाय (Business)

कंप्यूटर के आगमन से व्यावसायिक कार्यों में क्रांतिकारी गति आ गई है। आज अधिकतर ऑफिसों में 80 फीसदी काम कंप्यूटर पर ही होता है। तन्खा का हिसाब किताब, व्यक्तिगत जानकारी, लेखा जोखा, विभिन्न सूचनाओं का रिकॉर्ड रखना स्टाफ नियंत्रण, बचे हुए माल का हिसाब किताब, आर्थिक नीतियों की विवेचना इत्यादि कार्य कंप्यूटर की सहायता से आसानी से किये जा रहे हैं। ऑफिस मीटिंग के कागजात सलीके से सेट करके फ़ौरन प्रिंट किये जा सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े अन्य कागजी कार्य में भी कंप्यूटर बहुत सहायक सिद्ध हुए हैं।

 

3. बैंकिंग (Banking)

बैंक ऐसे संस्थान हैं जहाँ लेखे जोखे का जबरदस्त कार्यभार होता है। यहाँ जो व्यक्तिगत रिकॉर्ड ग्राहक के लिए बनाया जाता है वह काफी एहमियत रखता है। यह अत्यंत महत्पूर्ण दस्तावेज होता है और भविष्य में कभी भी इसमें से सूचना मांगी जा सकती है। पहले के समय में कार्यभार कम होने पर किसी भी बैंक के लिए कर्मचारियों की सहायता से यह कार्य करना कठिन नहीं था। लेकिन अब जब बैंक में कार्य अत्यधिक बढ़ गया है ऐसे में बैंकों में कंप्यूटर का इस्तेमाल व्यापक रूप से किया जा रहा है।

 

4. दूरसंचार (Telecom)

दूरसंचार के क्षेत्र में भी कंप्यूटर काफी महत्पूर्ण योगदान दे रहे हैं। दूरसंचार के क्षेत्र में कंप्यूटर का इस्तेमाल वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग, फाइल शेयरिंग, वेब ब्रॉडकास्टिंग, कॉल सेंटर आदि में किया जा रहा है। हवाई यात्रा, रेल यातायात नियंत्रण, तार व टेलीफोन इत्यादि के सुचारु रूप से सञ्चालन में भी इनका उपयोग बढ़ता जा रहा है।

 

5. यातायात (Transportation)

परिवहन व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाये रखने में कंप्यूटर का इस्तेमाल बढ़ चढ़ कर हो रहा है। रेलवे, बस, हवाईजहाज आदि में टिकिट बुकिंग के लिए कंप्यूटर का ही इस्तेमाल होता है। विमानों के उड़ान भरने और उतरने, जहाजों में माल लादने और उतारने, वायु यातायात पर नजर रखने तथा यातायात से जुड़े अन्य मसलों में कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं आज कंप्यूटर के सञ्चालन से traffic signalling को भी बेहतर बनाया जा चुका है। जहाँ सामान्य ट्रैफिक सिग्नल यातायात के दबाब का ध्यान रखे बिना एक निश्चित समय के बाद ऑन और ऑफ होते रहते हैं।

 

6. चिकित्सा (Medical)

कंप्यूटर का उपयोग औषधि व चिकित्सा के क्षेत्र में भी हो रहा है। आजकल विभिन्न प्रकार के परिक्षण आदि कंप्यूटर की सहायता से अति शीघ्र अवं शुद्धता के साथ होते हैं। यहाँ तक की कंप्यूटर जटिल ऑपरेशन में भी सहायक के रूप में प्रयोग होता है।

दोस्तों इसके अलावा कंप्यूटर का उपयोग और भी कई क्षेत्रों में किया जाता है जैसे की स्टॉक कण्ट्रोल व बिक्री, इंश्योरेंस, मैनेजमेंट इनफार्मेशन, इंजीनियरिंग डिज़ाइन, अंतरिक्ष विज्ञान, पुस्तकालय आदि।

 

कंप्यूटर के गुण | Advantages of Computer in Hindi

 

1. गतिशील (Speed)

कंप्यूटर की काम करने की स्पीड बहुत तेज होती है। यह कुछ ही सेकंड में हजारों लाखों गुना भाग कर सकता है। कंप्यूटर की तेज गति का अनुमान आप इसी बात से लगा सकते हैं की जो कार्य मनुष्य एक साल में कर सकता है उस कार्य को कंप्यूटर कुछ ही मिनिट में पूर्ण कर सकता है।

 

2. सटीकता (Precision)

कंप्यूटर अपना प्रत्येक कार्य बिना किसी गलती के पूरा करता है। फिर चाहे यह maths का कोई calculation हो या किसी प्रोग्राम को चलाना हो। कंप्यूटर सिर्फ तभी गलती करता है जब हमारे द्वारा कंप्यूटर को गलत जानकारी प्रदान की गई हो अन्यथा कंप्यूटर हमेशा त्रुटिहीन कार्य को अंजाम देता है।

 

3. संग्रह क्षमता (Storage capacity)

कंप्यूटर में किसी भी प्रकार के डाटा को स्टोर किया जा सकता है। इतना ही नहीं कंप्यूटर में डाटा स्टोर करने की क्षमता भी ज्यादा होती है। कंप्यूटर हजारों फाइल्स को अपने एक छोटे से हिस्से में स्टोर करके रख सकता है। इसमें आप किसी भी प्रकार की पिक्चर, वीडियो, साउंड या फिर कोई भी डॉक्यूमेंट को कई सालों तक स्टोर करके रख सकते हैं तथा वर्षों बाद भी कंप्यूटर हमारे डाटा को उसी प्रकार प्रदर्शित कर देता है जैसा वर्षों पहले हमने इसमें एंटर किया था।

 

4. व्यापक उपयोगिता (Versatility)

कंप्यूटर द्वारा सम्पादित कार्यों की व्यापकता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। तकनीक, विज्ञान, गणित, चिकित्सा, शिक्षा आदि जगत के कई कार्यों को पूरा करने में कंप्यूटर सक्षम है। कंप्यूटर की बहुविज्ञता को देखते हुए ही इसका इस्तेमाल हर क्षेत्र में होने लगा है।

 

5. कार्यक्षमता (Efficiency)

अगर दिमागी कार्य मनुष्य से अधिक करवाया जाए तो एक समय बाद उसमें थकावट आ जाती है और एकाग्रता भांग होने लगती है, इस तरह वह संतुलन खो कर गलतियां करने लगता है। कंप्यूटर चूंकि मूलतः एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है अतः इसमें कार्यभार अधिक होने पर भी थकावट के कोई चिन्ह परिलक्षित नहीं होते। कई यांत्रिक मशीनें कार्यभार अधिक होने पर खराबी के लक्षण देने लगती हैं परन्तु इलेक्ट्रॉनिक मशीन में ऐसा नहीं है। यदि उचित तरीके से इसे प्रयोग में लाया जाए तो यह बहुत ही सक्षमता से कार्य कर सकती है।

 

6. विश्वसनीयता (Authenticity)

आज के समय में मनुष्य का किसी दूसरे मनुष्य पर भरोसा करना मुश्किल हो गया है कोई भी व्यक्ति कभी भी किसी को भी धोका देते देता है। बता दें की ऐसे समय में आप कंप्यूटर पर भरोसा कर सकते हैं। एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन होने के नाते इसके अपने कोई जज्बात नहीं है इसलिए धोका देने का तो यहाँ कोई प्रश्न ही नहीं होता। बता दें की आप कंप्यूटर पर अपनी कोई भी जरूरी फाइल या डॉक्यूमेंट को save कर सकते हैं और उसे पासवर्ड से protect भी कर सकते हैं। इसके बाद ये आपकी फाइल किसी और को नहीं दिखायेगा साथ ही बिना आपकी इजाजत के उसमें कोई फेयर बदलाव भी नहीं कर पायेगा।

 

7. उच्च उत्पादकता (High Productivity)

कंप्यूटर के माष्यम से ही हम हर क्षेत्र में अग्रसर हो रहे हैं। कंप्यूटर कई लोगों का कार्य अकेले ही तेजी से कर सकता है। यही वजह है की इसके इस्तेमाल से उत्पादकता (productivity) बढ़ रही है साथ ही साथ विकास को भी बढ़ावा मिल रहा है।

 

कंप्यूटर के अभाव | Disadvantages of Computer in Hindi

 

1. बेरोजगारी (Unemployment)

कंप्यूटर का उपयोग करके विभिन्न कार्य स्वचालित रूप से किए जाते हैं। यह कई लोगों का कार्य अकेला ही कर सकता है। इससे लोगों की आवश्यकता कम हो जाती है और समाज में बेरोजगारी बढ़ती है।

 

2. सूचना की चोरी (Information Theft)

कंप्यूटर एक मशीन हैं इसलिए इसके अपने कोई जज्बात नहीं होते अतः इससे सूचना चोरी होने का खतरा भी बना रहता है। आज के समय में हैकर्स कंप्यूटर की सुरक्षा में सेंध लगाकर जरूरी डाटा चुरा लेते हैं। कंप्यूटर जैसी मशीन के साथ यह खतरा लगातार बना रहता है।

3. कंप्यूटर की लत (Addiction to computer)

कंप्यूटर की लत लगना एक बहुत ही गंभीर समस्या है। कंप्यूटर की लत लगने से व्यक्ति सामाजिक तौर पर दूसरे व्यक्तियों से कट जाता है और अपना अधिकतर समय कंप्यूटर पर ही बिताने लगता है। रोज कई घंटे लगातार कंप्यूटर पर बिताने से लोगों को खुद ही नहीं पता लगता की उन्हें कंप्यूटर की लत लग गई है। यह एक बार जब यह शुरू हो जाता है तो इसे रोकना बहुत मुश्किल है।

 

4. आँखों को खतरा (Eye Risk)

ज्यादातर कंप्यूटर की स्क्रीन पर Anti-glare element नहीं होता है। इसी वजह से कंप्यूटर से निकलने वाली किरणें आँखों पर हानिकारक प्रभाव डालती हैं। तो यदि आप कंप्यूटर पर बैठते है यो आपको नुकसान हो सकते हैं


Tuesday, June 29, 2021

आपको यह सभी के बारे में नहीं पता होगा

 


Amazing Facts in Hindi

Amazing Facts in Hindi




शतरंज के खेल खोज ‘भारत’ में हुआ था।

विश्व में सर्वप्रथम विश्वविद्यालय 700 बीसी में भारत में ‘तक्षशिला विश्वविद्यालय’ को स्थापित किया गया।

‘भारत’ विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।

दशमलव प्रणाली और स्थान मूल्य प्रणाली का विकास 100 BC में भारत में हुआ था।

भारत में पिछले 1 लाख वर्षों से किसी भी देश पर हमला नहीं किया है।

प्रथम सभ्यता का विकास भारत में ही हुआ था, जो ‘सिंधु घाटी सभ्यता’ के नाम से जाना जाता है।

कवि संत ज्ञान देव द्वारा 13वीं शताब्दी में सांप सीढ़ी खेल को तैयार किया गया था।

आयुर्वेद मानव जाति का प्रारंभिक चिकित्सा उपचार है।

आयुर्वेद का जनक ‘चरक’ को माना जाता है।

चरक ने 2500 वर्ष पहले ही आयुर्वेद का खोज कर दिया था।

क्या आप जानते हैं, दो केले में 90 मिनट तक व्ययाम करने के लिए ऊर्जा होती है।






अधिक शरमाने वाले लोग बहुत ही ज्यादा दयालु और इमानदार होते हैं।

किसी भी व्यक्ति की लंबाई उसके पिता पर निर्भर करता है। जबकि उसका दिमागी क्षमता, शरीर की बनावट और भावनात्मक मजबूती मां पर निर्भर करता है।

Interesting Facts in Hindi

Interesting Facts in Hindi


दुनिया की सबसे लंबी गुफा ‘वियतनाम’ में है।

अगर मनुष्य दो हफ्तों तक नहीं सोए तो उसका जान भी जा सकता है।




मनुष्य के नाखून को शुरुआती हिस्से से अंतिम हिस्से तक बढ़ने में 6 महीने लगते हैं।

क्या आप जानते हैं कि, सोने से पहले लगभग 15 मिनट संगीत सुनने से अच्छी नींद आती है और सुबह उठने में भी आसानी होती है।

लड़कियां लड़कों के अपेक्षा जल्दी भाषा सीखती है और अधिक कठिन शब्दों का इस्तेमाल करती है।

यह बात भी सही है, गर्म तरल पेय पीने से दूसरों पर भरोसा बढ़ता है।

Rochak Tathya


दोस्तों के साथ रहने से आपके शरीर की 75% तक क्षमता बढ़ जाती है।

जो लोग बात करते समय हाथों का इस्तेमाल करते हैं, वे अधिक प्रतिभाशाली और आत्मविश्वासी होते हैं।

क्या आप जानते हैं कि, हल्के रंग के आंखों वाले लोग योजना बनाने में अच्छे होते हैं। जबकि गहरे आंखों वाले लोग खेलने में ज्यादा माहिर होते हैं।

जब हम बाएं ओर करवट करके सोते है, तो हमें डरावने सपने देखने की संभावना दाएं ओर करवत करके सोने के अपेक्षा बढ़ जाती है।

अगर हम 1 घंटे तक हेडफोन का प्रयोग करते हैं, तो हमारे कानों में 700 गुना तक जीवाणु बढ़ जाता है।


क्या आप जानते हैं कि, मनुष्य के दिमाग को अच्छी बातों के अपेक्षा बुरी बातों को याद रखने की क्षमता अधिक होती है।

जिनसे आप प्यार करते हैं उसके साथ सोने से आपका तनाव भी कम होता है और आपकी उम्र भी बढ़ती है।

‘इंडस नदी’ के नाम से इंडिया शब्द बना है, क्योंकि हमारी प्रारंभिक सभ्यता इसी नदी के किनारे बसी थी।

दुनिया का सर्वप्रथम ग्रेनाइट से बनी मंदिर तंजौर, तमिलनाडु में है। इसका निर्माण राजाराज चोल ने1004 से 1009 ई० के बीच करवाया था।

दुनिया में सबसे अधिक डाक खाने वाला देश “भारत” है।

पाई का मूल्य भारतीय गणितज्ञ बुधायन द्वारा यूरोपिय गणितज्ञ से काफी पहले ही ज्ञात कर दी थी। उन्होंने जिस संकल्पना को बताया वह ‘पाइथागोरस प्रमेय’ कहलाता है।

Amazing Facts in Hindi


मनुष्य के कम नींद लेने से उसका ‘वजन’ बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।

श्री धराचार्य द्वारा चतुष्पद समीकरण का प्रयोग 11वीं शताब्दी में क्या गया था।

शल्य चिकित्सा का जनक सुश्रुत को कहा जाता है, क्योंकि इन्होंने लगभग 2600 वर्ष पहले ही शल्य क्रिया द्वारा प्रसव, मोतियाबिंद, मूत्राशय में पथरी, अंगों को जोड़ना, प्लास्टिक सर्जरी और मस्तिष्क की शल्यक्रिया आदि का इलाज ढुढ़ लिया था।

भारत का सबसे पुराना सिनागोग और यूरोपियन चर्च कोचीन में है। जिसका निर्माण क्रमशः 1568 और 1503 में हुआ था।

अंकोरवाट का मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक भवन है, जो कंबोडिया में स्थित है।

इसाई और ज्यू का आगमन भारत में क्रमशः 52 ई० और 200 बीसी में हुआ था।

विश्व का सबसे ऊंचा पुल बेली पुल है। जिसका निर्माण 1982 में भारतीय सेना द्वारा किया गया था।

भास्कराचार्य द्वारा कई सौ साल पहले ही पृथ्वी द्वारा सूर्य का चक्कर लगाने में लगे समय की गणना की गई थी। उसके अनुसार.पृथ्वी को सूर्य का एक चक्कर लगाने में 365.258756484 दिन लगता है।

Rochak Tathya


सन् 1896 तक भारत विश्व में ‘हीरे’ का उत्पादन करने वाला एकमात्र देश था।

विश्व का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान हिमाचल प्रदेश में चायल नामक स्थान पर स्थित है। जिसे समुद्र तल से 2448 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है।

हिंदुस्तान नाम सिंधु और हिंदू के संयोजन से बना है, क्योंकि ईरानी आक्रमणकारियों ने सिंधु को हिंदू की तरह प्रयोग किया।

प्लास्टिक के बोतल को नष्ट होने में करीब 4000 से भी अधिक वर्ष लगते हैं।

पृथ्वी पर प्रत्येक वर्ष लगभग 77 लाख लोगों का बोझ बढ़ जाता है।

धरती के 40% हिस्से पर केवल 6 देश अवस्थित है।

वैज्ञानिकों आज तक ज्ञात नहीं कर पाए हैं कि, डायनासोर का रंग कैसा था।

एक इंसान स्पेस के Veccum को केवल 90 सेकंड तक ही झेल सकता है।

मनुष्य का मस्तिष्क प्रतिदिन 20% ऑक्सीजन और कैलोरी का उपयोग करता है।

हम अंतरिक्ष में रो नहीं सकते हैं, क्योंकि गुरुत्वाकर्षण के कारण हमारे आंसू नहीं गिरेंगे।

अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी नीला और अंतरिक्ष काला दिखाई देता है।

अंतरिक्ष में ध्वनि एक स्थान से दूसरे स्थान तक नहीं पहुंच पाता है। इसलिए अंतरिक्ष में ध्वनि सुनाई नहीं देता है।

Interesting Facts


“पेंगविन” एक ऐसा जानवर है, जो समुद्र के खारा पानी को पी सकता है।

दुनिया में लगभग हर साल 27000 पेड़ों को केवल टॉयलेट पेपर बनाने के लिए काटा जाता है।

“उमंगोट” नदी को भारत का सबसे साफ नदी माना जाता है। यह मेघालय में स्थित है।

एशिया का सबसे स्वच्छ गांव मावल्यान्नांग गाँव है,जो भारत में है।

ब्राजील में सबसे ज्यादा पीने योग्य पानी का भंडार मौजूद है।

नोट कागज के नहीं बल्कि “कपास” के बनते हैं।

टिटोनी एक ऐसी पक्षी है, जो केवल छूने से मर जाता है।

यह भी एक रोचक बात है कि, घोड़ा खड़ा होकर और खरगोश आंखें खोल कर सो सकता है।

यह तथ्य सही है कि सिंगापुर शहर का निर्माण हिंदू वास्तुकला के अनुसार हुआ है।

अंतरिक्ष यात्री के लिए बनने वाला एक स्पेस सूट की कीमत 83 करोड़ होती है।

मनुष्य के बाल और नाखून एक ही पदार्थ के बने होते हैं।

जब हम छींकते हैं तो 1 मिली सेकंड के लिए हमारा धड़कन रुक जाता है।

यदि कोई व्यक्ति जीवन भर अपना दाढ़ी नहीं बनवाए तो उसका दाढ़ी 13 फीट तक लंबा हो सकता है।

हमारे पृथ्वी पर तकरीबन “4 क्वाड्रिलियन” जीवाणु मौजूद है।

यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि किस (Kiss) करने के लिए 146 मांसपेशियों की जरूरत पड़ती है।

दुनिया का सबसे खूबसूरत पेड़ “विस्टेरिया” को माना जाता है, जो जापान में पाया जाता है।

इंडिया में सबसे पहले सूर्योदय “अरुणाचल प्रदेश” में होता है।

हिंदुस्तान में केवल 7% लोग ही इनकम टैक्स (Income tax) चुकाते हैं।

यह जानकर आपको हैरानी होगी कि, “आइसलैंड” में कुत्ता पालना कानूनन अपराध माना जाता है।

छिपकली एक ऐसा जीव है, जिसका धड़कन 1 मिनट में 1000 बार धड़कता है।

आमतौर पर एक गिलहरी का जीवनकाल 9 वर्षों का होता है।

जापान एकमात्र ऐसा अनोखा देश है। जहां लगभग 50000 से भी अधिक लोग 100 साल से अधिक उम्र के हैं।

Larry Tesler ने Copy और Paste तकनीक का खोज किया था।

यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि, पूरे अमेरिका के लोग 1 दिन में लगभग 18 एकड़ बड़ा पिज़्ज़ा खा जाते हैं।

शतरंज में सबसे अधिक 5949 चालें चली जा सकती है।

“गोल्डफिश” नामक मछली अपनी आंखें कभी नहीं बंद करती है।

भारत का पहला आवाज के साथ बनाया गया फिल्म ‘आलम आरा’ था।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का खोज ‘जेम्स कुक’ नामक व्यक्ति ने किया था।

न्यूयॉर्क को ‘बिग एप्पल’ के उपनाम से भी जाना जाता है।

दुनिया का सबसे पुराना खेल Polo को माना जाता है।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, शहद कभी खराब नहीं होता है।

भारत के तकरीबन 40% लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं।

Rochak Tathya


पृथ्वी पर मौजूद पानी का केवल 1% पानी ही पीने योग्य है।

दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला हवाई जहाज ‘The Concorde’ है।

शुतुरमुर्ग नामक पक्षी का दिमाग उसके आँख से भी छोटा होता है

बोधिधर्मन ने चीन को ‘Kung Fu’ सिखाया था।

सबसे अधिक चॉकलेट खाने जाने वाला देश ‘स्विट्जरलैंड’ है।

क्या आप जानते हैं कि, ऊंट के दूध का दही नहीं जमता है।

जीभ मनुष्य का सबसे मजबूत अंग है।

महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक बार पलकें झपकाती है।

‘Blue Whale’ नामक मछली के दिल का वजन 590 किलोग्राम होता है।

मगरमच्छ एक ऐसा जीव है, जो अपना जीभ बाहर नहीं निकाल सकता है।

दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है।

सन 1991 तक इंटरनेट पर एक भी वेबसाइट नहीं थी।

भारत में किसी भी महिला को शाम 6:00 बजे के बाद और सुबह 6:00 बजे से पहले गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है।

State Bank of India का पुराना नाम Bank of Hindustan है।

सुबह के समय सूर्य की रोशनी में समय बिताने से Stress और Depression कम होता है।

क्या आपको पता है कि, खुशी का पहला आंसू दाहिनी आंख से और गम का पहला आंसू बायीं आंख से निकलता है।

आप यह पढ़ो आपको कुछ नया तथ्य जानोगे

 

दुनिया का पहला ‘कंप्यूटर वायरस‘ दो पाकिस्तानी भाइयों द्वारा बनाया गया था।


एक इंसान के शरीर में इतनी शक्कर होती है कि, उसे 10 कप चाय मीठी हो सकती है।


चॉकलेट खाने से कुत्ते की मौत भी हो सकती है।


दुनिया में सिर्फ 2% लोगों की आंखे हरी होती हैं।  


सोने से पहले हम जिसके बारे में सोचते हैं, वही हमारी खुशी और दर्द का कारण होता है।


क्या आप जानते हैं कि Ok का प्रथम प्रयोग ‘1839′ ई० में हुआ था। जब एक न्यूज़पेपर ने मजाक-मजाक में Oll Korrect को Ok लिख दिया था।


चीन के लोग हर सेकंड 50,000 सिगरेट पी जाते हैं।


एक महिला अपने पूरे जीवन में लगभग 3 किलोग्राम Lipstick लगा लेती है।


यह भी एक अजीब संयोग है कि Listen शब्द में भी वही Word है जो Silent में होता है।


‘किंग कोबरा’ नामक सांप के पास तकरीबन 500 मिलीग्राम जहर की मात्रा होती है। इस सांप के काटने से हाथी की भी मौत हो सकती है।


बिच्छु एक ऐसा जीव है जो 6 दिनों तक अपनी सांसे रोक सकता है।


दुनिया में केवल “नार्वे” ही एक ऐसा देश है, जहां पर सूरज 76 दिनों तक नहीं अस्त होता है।


जिराफ के गले में मात्र सात हड्डियां होती हैं।


ऑस्ट्रीच अपने सिर को जमीन में मार कर पानी की तलास करते हैं।


विश्व में नींबू के उत्पादक देशों में भारत का नाम सर्वोपरि हैं।


ऑक्टोपस एक ऐसा जीव हैं, जिसके शारीर में एक भी हड्डी नही पाई जाती हैं।

Friday, June 25, 2021

सफलता पर शायरी | Success Shayari Status Quotes in Hindi

 सफलता पर शायरी | Success Shayari Status Quotes in Hindi




Success Shayari Status Quotes Image in Hindi for Whatsapp and Facebook – इस आर्टिकल में सफलता शायरी स्टेटस कोट्स इमेज आदि दिए हुए हैं. इन्हें जरूर पढ़े.

सफलता का सफर इंसान के सकारात्मक सोच से शुरू होती है. बर्षो तक सुख त्यागकर कठिन परिश्रम करने के पश्चात प्राप्त होती है. सफलता पाने के लिए एक योगी की तरह साधना करनी पड़ती है कितनी उर्बशी और मेनका आपकी तपस्या भंग करने लिये आपके रास्ते में आएँगी. ऐसे वक्त में सफलता के प्रति आपका का जूनून तय करेगा कि आपको सफलता की चाह है या मेनका-उर्बशी की. मेनका और उर्बशी से मेरा अभिप्राय क्षणिक सुख से है.

सफलता आसानी से मिल जाती है जब आप सारी दुनिया और सारे सुख को भुलाकर सिर्फ सफलता की कामना लिए कार्य करते है. ऐसे वक्त में आपके अपने सबसे ज्यादा रूठते है. उनकी परवाह न करे क्योंकि ऐसे लोग सफल होने पर बधाई सबसे पहले आकर देते है. वक़्त सिर्फ एक बार मिलता है अगर चूक गये तो पूरा जीवन पश्चाताप करना पड़ता है. हमेशा यह याद रखना – सफलता सुख का एहसास है और असफलता दुःख का एहसास है.”

इस पोस्ट में बेहतरीन Success Shayari in Hindi, सफलता पर शायरी, सफलता शायरी, सफलता की शायरी, Success Status in Hindi, Success Shayari, Success Quotes in Hindi, Success Status आदि दिए हुए हैं. इन्हें जरूर पढ़े और शेयर करें.

Success Shayari

Success Shayari in Hindi | Success Status in Hindi | Success Quotes in Hindi | सफलता शायरी



वही सफल होता है जो पिजड़े का परिंदा नहीं है,
जो इंसान अपनी असफलता पर शर्मिंदा नहीं है.

सफलता की राह पर काँटे ही काँटे है,
सफल वही होता है जिसने दर्द भरी राते काटे है.

जिसे सफलता की चाह है,
मुसीबतों में भी उसके लिए राह है.

Success Status

नकारात्मक सोच वाले दुनिया की डर से अपने फैसले बदल देते है,
जबकि सकारात्मक सोच वाले अपने फैसले से दुनिया बदल देते है.

सफलता एक दिन में नहीं मिलती है,
मगर ठान लो तो एक दिन जरूर मिलती है.

सफलता के लिए सुख त्याग कर,
जब तक ना मिले तब तक प्रयास कर.

Success Shayari in Hindi

रूकावटें आती है सफलता की राहों में ये कौन नहीं जानता,
फिर भी वह मंजिल पा ही लेता है जो हार नहीं मानता.

असफलता में सिर पर खुदा का हाथ होता है,
मिल जाएँ सफलता तो दुनिया का साथ होता है.

सफलता को सिर पर न चढ़ने न दें,
और असफलता को दिल में उतरने न दें.

Success Status in Hindi

जो लोग नींद और निंदा पर विजय पा लेते है,
उन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक पाता है.

सफलता तक जाने वाले रास्ते सीधे नहीं होते,
लेकिन सफलता मिलने के बाद सारे रास्ते सीधे हो जाते है.

सफलता इंसान को ख़ुशी दे या न दे,
पर इंसान की ख़ुशी उसे सफलता जरूर दिलाती है.

Success Status in English

Don’t wish for it,
Work for it.

Success usually comes to those who
are too busy to be looking for it.

Success is getting what you want,
Happiness is wanting what you get.

If you fail,
Simply try again.

Success Quotes in Hindi

Success Quotes in Hindi | Success Shayari in Hindi | Success Status in Hindi | सफलता शायरी

असफलता का मतलब ये नहीं है कि आप असफल है,
इसका बस यही मतलब है कि आप अभी तक सफल नही हुए है.

सफलता तब सबसे मीठी हो जाती है,
जब आपने असफलता का स्वाद चखा हो.

अगर आप अपनी पसंद का काम नहीं करते है,
तो आप सफलता की उम्मीद भी कम रखे.

सफलता की एक रात का जश्न मनाने के लिए,
बहुत सी रातों के नींद की कुर्बानी देनी पड़ती है.

सफलता की छत पर चढ़ने के लिए,
असफलता शुरूआती सीढ़ी है.

सफलता की शायरी

जो हो गया उसे हर वक्त सोचा नही करते,
जो मिल गया उसे यूँ ही खोया नही करते,
उन्हें ही हासिल होती है सफलता
जो वक्त और हालात पर रोया नही करते.

ठोकर खाने से दुनिया का हर चीज टूट जाता है,
पर इंसान ठोकर खाकर ही सफलता पाता है.

ऐसी सफलता की ख्वाहिश मत करना
जो अपनों को भुला दे,
इतना कम परिश्रम मत करना
कि असफलता उम्र भर के लिए रूला दे.

सफलता पर शायरी

जीवन में असफल वही होते है,
जो असफलता के बाद रोते है.

सफलता के सफर में कोई भाग लेता है,
तो कोई एक असफलता से डर कर भाग लेता है.

जब लोग आपके खिलाफ होते है,
तब सफलता के करीब आप होते है.

Success Quotes in English

SUCCESS IS NOT THE KEY TO HAPPINESS. HAPPINESS IS THE KEY TO SUCCESS. IF YOU LOVE WHAT YOU ARE DOING, YOU WILL BE SUCCESSFUL.


SUCCESS IS STUMBLING FROM FAILURE TO FAILURE WITH NO LOSS OF ENTHUSIASM.


SUCCESS IS NO ACCIDENT. IT IS HARD WORK, PERSEVERANCE, LEARNING, STUDYING, SACRIFICE AND MOST OF ALL, LOVE OF WHAT YOU ARE DOING OR LEARNING TO DO.


सफलता शायरी

1 Success Shayari in Hindi | सफलता शायरी

जिन्दगी की असली सफलता तब पाते है,
जब हम दूसरों की मदत कर पाते है.

असफलता के दौर में ही दुनिया समझ में आती है,
जिसे दुनिया समझ में आती है उसे सफलता मिल ही जाती है.

अगर अपने हुनर पर तुम इतना अकड़ते हो,
फिर सफलता के लिए क्यों नहीं लड़ते हो.

सफलता स्टेटस

जो चाहा वो मिल जाना सफलता है,
जो मिल जाएँ उसे चाहना ख़ुशी है.

सफल होने के लिए क्या बेहतर होगा,
आपसे बेहतर कोई नहीं जानता होगा.

सफलता पहले से की गयी तैयारी पर निर्भर है,
और बिना ऐसी तैयारी के असफलता निश्चित है.

हर असफलता से जो हर बार सीखता है,
सफलता की कतार में सिर्फ वही दीखता है.

सफल होने की लिए सफलता की इच्छा,
असफलता के भय से अधिक होनी चाहिए.

संघर्ष और सफलता शायरी

जो सफलता की चाहत रखते है,
वो इसके लिए संघर्ष करते है.

संघर्ष और सफलता एक सिक्के के दो पहलू है,
यदि जीवन में संघर्ष नहीं होता तो सफलता नहीं मिलेगी.

अच्छी लगती है संघर्ष की कहानी,
सिर्फ सफलता की जुबानी.

असफलता से सफलता शायरी

गुलाब के पेड़ में कांटे निकलने के बाद फूल खिलती है,
जीवन में असफलता मिलने के बाद सफलता मिलती है.

असफलता से सफलता की ओर बढ़ो,
निराश होकर रूको मत, नये प्रयास गढ़ो.

सफलता की कीमत जिंदगी से ज्यादा नहीं,
जो हार से निराश है, उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं.

परिश्रम की आग में जो खुद को तपाएगा,
वही सफलता के करीब पहुँच पायेगा.

कदम कदम बढ़ते चलो, 

सफलता के नये आयाम गढ़ते चलो.

सक्सेस मंत्र : सफलता हासिल करने के लिए आज ही अपना लें ये 5 मंत्र, कभी नहीं होंगे असफल

 

Uploading: 442658 of 442658 bytes uploaded.



जीवन में हर व्यक्ति सफल होना चाहता है। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कभी- कभी सफलता मिलने पर समय लग जाता है, जिस वजह से व्यक्ति निराश होने लगता है, लेकिन सफल होने के लिए जरूरी है कि मन में निराशा का भाव पैदा ने हों। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको सफलता हासिल करने के 5 मंत्र बताने जा रहे हैं। इन मंत्रों की मदद से आप कभी भी जीवन में असफल नहीं होंगे। आपको हर कदम पर सफलता प्राप्त होगी।

कड़ी मेहनत

सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत बहुत जरूरी है। सफलता का कोई शॅार्टकट नहीं होता है। कड़ी मेहनत करने के बाद ही सफलता हासिल होती है। किसी भी व्यक्ति को रातों- रात सफलता हासिल नहीं होती है। सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी ही होती है।


नकारात्मक विचारों से दूर रहें

जीवन में सफलता हासिल करने के लिए सकारात्मकता का होना बहुत जरूरी है। नकारात्मक विचारों की वजह से व्यक्ति सफल नहीं हो पाता है। जीवन में सफल होने के लिए हमेशा पॅाजीटिव थिंकिंग रखें।


अपना फोकस बनाए रखें

सफलता हासिल करने के लिए फोकस बनाए रखना बहुत जरूरी है। आपको पता होना चाहिए कि आपने क्या करना है और क्या नहीं। बिना फोकस के किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती है। अपनी प्राथमिकताओं को फोकस में रखकर उन पर काम करें।


संघर्ष करें

संघर्ष करने वाला व्यक्ति कभी भी असफल नहीं होता है। जीवन में सफल होने के लिए बड़े सपने देखें और उन सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करें। जब भी आप कमजोर पड़ते हैं तो उन सपनों को याद करें और खुध से ये बात बोलें कि उन सपनों के आगे ये संघर्ष कुछ भी नहीं है।


अपनी कमियों को स्वीकारें

जीवन में हर किसी में कुछ न कुछ कमियां जरूर होती हैं। कोई भी व्यक्ति परफेक्ट नहीं होता है। अपनी कमियों को स्वीकारें और उनको दूर करने का प्रयास करें। 

Thursday, June 24, 2021

लड़कियों के बारे कुछ रोचक तथ्य जरूर पढ़ें must read this




Facts About Girls in Hindi | लड़कियों के रोचक तथ्य

1)  लड़कियों को सरप्राइज बहुत पसंद होते है। एक आदमी आश्चर्यचकित आयोजन से थक सकता है, लेकिन कुछ लड़कियां कभी भी इन खौफनाक चीजों से नहीं थकेंगी।

2) लड़कियों को अपने बॉयफ्रेंड के साथ हाथ में हाथ रखना पसंद होता है। वे हर बार अपने प्रेमी को महसूस करना पसंद करते हैं, जब वह कहीं बैठे हो या टहल रहे हो

3) जब girl अपने बॉयफ्रेंड को एक बेहतरीन कपड़ों में निश्चित रूप में देखती है तो वह चाहती है कि आप उस ड्रेस को अधिक बार पहने

4) लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद नहीं होते जो बहुत ज्यादा फ्लर्टी होते हैं। यदि आप किसी लड़की के साथ गंभीर हैं, तो जायदा फलर्ट करना छोड़ दें अन्यथा वो दूर हो सकती है

5) लड़कियों को अपनी तारीफ सुनना बेहद पसंद होता है चाहे फिर आप झूठी ही तारीफ क्यों ना करें

6) लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद होते हैं जो उनकी पसंद और नापसंद का ख़याल रखते हो उनके प्रति लड़किया जागरूक होती है ।

7) लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो रोमांटिक हों उनसे वह जल्दी इंप्रेस भी हो जाती है

8) लड़कियां उन लोगों को नापसंद करती हैं जो उन्हें एक ही बात एक से अधिक बार कहते हैं

9 .लड़कियां उन लोगों को नापसंद करती हैं जो उन पर विश्वास नहीं करते हैं, खासकर ऐसे समय में जब वे ईमानदार हो रहे हैं।

10) लड़कियां उन लोगों को को बिलकुल पसंद नहीं करती हैं जो उन लोगों से बात करते हैं जिनसे वे नफरत करती हैं

लड़कियों के बारे में दिलचस्प मनोवैज्ञानिक तथ्यों | Facts about girls in hindi 


11. क्या आप जानते है
उन लोगों को भी नापसंद करती हैं जो उनकी भावनाओं को कम आंकते हैं।
12) लड़कियां उन लोगों से नफरत करती हैं जो धोखा देते हैं। वो उनके लिए नंबर एक नियम है।
13) लड़कियां चाहती हैं कि लोग उनके दिमाग को पढ़ें न कि उनसे बार-बार पूछें।
14) लड़कियां नहीं चाहतीं कि जब वे अपने दोस्तों के साथ समय बिताएं तो उनका बॉयफ्रैंड नाराज हो जाएं। वे चाहती हैं कि लड़का उन पर विश्वास करे और यह विश्वास करे कि वे उन दोस्तों को अपने बॉयफ्रेंड से अधिक समय से जानते हैं।
15) दोस्तों लड़कियां केवल उस लड़के के लिए हाँ कहती हैं जिसे वे वास्तव में पसंद करती हैं।
16) लड़कियां बाघिन की तरह होती हैं। यदि वे अपने बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की के साथ देख लिए तो वे अत्यदिक क्रोधित हो जाती है
17) लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड को एक आदर्श इंसान के रूप में देखती हैं। यदि वे प्यार में पड़ जाये तो वे लड़के की खामियों से अंजान हो जाती हैं।
18) लड़कियों को जब किसी पर क्रश आ जाता है तो वो उसके बारे में बहुत अधिक सोचती है लेकिन किसी से कहती नहीं हैं
19) लड़कों के मुकाबले लड़कियां अपना पहला प्यार कभी नहीं भूलती है
20) लड़कों की अपेक्षा में लड़कियां बच्चों से ज्यादा प्यार करती हैं ।

लड़कियों के बारे में दिलचस्प मनोवैज्ञानिक तथ्यों | Girls Facts in hindi

21) लड़कियां अपने प्यार का इजहार कभी भी बोलकर नहीं करती है व  इशारों में या किसी अन्य तरीके से प्यार का इजहार करती हैं


22)  लड़की जिस को पसंद करती है उसके बारे में एक भी गलत शब्द नही सुन सकती, ये बात ध्यान में रखें

23) लड़कों के मुकाबले लड़कियां अत्यधिक शक मिजाज की होती है

24) यदि कोई लड़की के मन की बात उसके सामने बोल दे तो लड़की की आँखे नम हो जाती हैं

25) लड़कियां अपने पूरे जीवन काल में 2 किलो 700 ग्राम के आसपास लिपस्टिक लगा लेती है।


26) लडकियों की सुगंध की छमता किसी भी पुरूष के मुकाबले ज्यादा होती है।

27)  एक शोध के मुताबिक महिलाये किसी भी बात को 47 घण्टे 15 मिनट तक ही राज रख पाती है।

28) अमेरिका जैसे विकसित देश मे 40 % महिलाएं शादी के पहले ही मां बन जाती है।

29) क्या आप जानते है लड़कियों को आपस में गन्दी बात करने में उतना ही मजा आता है, जितना लड़को को आता है

30) महिलाओं के दीमाक को समझना मुश्किल ही नही नामुमकिन है।


लड़कियों के बारे में जानकारी | Amazing facts about girls

31) लड़कियों को confidence से भरपूर लड़के बहुत अच्छे लगते है

32) लड़कियां हमेशा चाहती है कि उन्हें स्पेशल फील करवा जैसे अगर कोई लड़की के लिए दरवाज़ा खोलता है और उसके कपड़ो की तारीफ करता है तो लड़कियों को ये बहुत अच्छा लगता है.


33) अगर आप किसी लड़की से सच प्यार करते है तो उसे अपने future plans के बारे में बताये ,उन्हें आप पर और विश्वास होगा कि आप उन से सच्चा प्यार करते है और उसके साथ हमेशा रहना चाहते है.

34) लड़किया बहुत अच्छी जासूस होती है आपको बातों बातों में पता भी नहीं चलेगा कि उनोने क्या जासूसी की है


35) लड़कों के मुकाबले लड़कियां गलती पर जल्दी माफ कर देती है इस बात का फायदा ना उठाएं


36) लड़कियां जायदातर ये सोचती है की वो और भी सुन्दर लग सकती है चाहे वो कटरीना पहले ही बानी हो


37) लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड की एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बात करना बिल्कुल पसंद नहीं करती है

38) जब लड़कियों का मूड खराब होता है तब वह बहुत कम बात करती है

39) लड़कियां हमेशा यह चाहती है कि उनका बॉयफ्रेंड सभी लड़कों से Attractive दिखे

40) पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के दिल की धड़कने तेज होती है






Facts About life in Hindi (जिंदगी के बारे में 25 रोचक बातें) must read it

 





दुनिया में 11% ऐसे लोग हैं जो बाए हाथ से खाना खाते हैं.


दुनिया में सबसे ज्यादा लोग अगस्त महीने में पैदा होते हैं.


नवंबर माह में पैदा होने वाले व्यक्ति सबसे ज्यादा सीरियल किलर बनते हैं.


यह जानकर आपको शायद हैरानी होगी कि आपके मस्तिष्क का 78% भाग पानी

रोटी कपड़ा और मकान इंसान की 3 मूलभूत आवश्यकताएं हैं.एक रिसर्च के अनुसार एक सामान्य मनुष्य अपने संपूर्ण जीवन में 35 टन से भी ज्यादा वजन का भोजन खा लेता है.


यदि आप पैदल चलने के शौकीन हैं तो यह तथ्य आपको बेहद पसंद आएगा,बता दें कि एक सामान्य मनुष्य अपनी संपूर्ण जीवन में इतना पैदल चलता है कि वह औसतन पृथ्वी के 5 चक्कर लगा सकता है.


कितनी अजीब बात हैं,हम अपनी संपूर्ण जिंदगी में 3 महीने का समय सिर्फ टॉयलेट में गुजार देते हैं.


यदि संसार के सभी व्यक्तियों को सही से हाथ धोना आ जाए तो प्रत्येक वर्ष 10 लाख से ज्यादा व्यक्तियों की जान बच जाएगी. 

वीडियो गेम खेलते समय हमारी डिसीजन मेकिंग क्षमता कई गुना बढ़ जाती है और हम सबसे तेज फैसले इसी समय लेते हैं.


सामान्य मनुष्य अपने 1 वर्ष के जीवन में 50 लाख से अधिक बार सांस लेता है.


कितनी अजीब बात है कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिंदगी के 2 हफ्ते सिर्फ रोड सिग्नल को ग्रीन होने के इंतजार में बिताता है.


दुनिया में सबसे ज्यादा टीवी अमेरिका वासी देखते हैं वे अपने जीवन का आधा समय सिर्फ टीवी देखने में गुजार देते हैं.



सपने मैं देखे गए प्रत्येक चेहरे को हमने एक ना एक बार जरूर देखा होता है.महिलाएं हर रोज औसतन 20,000 शब्द बोलती हैं, जबकि पुरुष मात्र 7,000.


महिलाएं भावनात्मक रूप से जल्दी जुड़ती हैं और बह झूठ भी कम बोलती हैं. औसतन एक पुरुष दिन में 6 बार झूठ बोलता है जबकि औरत सिर्फ 3 बार.


हम सुबह के मुकाबले प्रत्येक शाम को 1 सेंटीमीटर छोटे हो जाते हैं.


बड़ी ही गजब बात है, हम सपना तो देखते हैं किंतु हमें यह ध्यान नहीं रहता कि वह सपना कहां से प्रारंभ हुआ था.


एक रिसर्च के अनुसार, यदि हम कोई सपना देखते हैं और जग जाते हैं तो उस सपने की आगे की कहानी सोचने लगते हैं.

मानव जीवन के बारे में बहुत ही अजब गजब तथ्य हैं जिनमें आपको बता दें एक महिला के संपूर्ण जीवन में 4 वर्ष का समय मासिक धर्म में गुजरता है.


एक रिसर्च के अनुसार यदि आप सिगरेट पीते हैं प्रति एक सिगरेट पीने से आप के जीवन काल के 10 से 14 मिनट कम हो जाती है.


जैसा कि हम सभी जानते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए सोना कितना आवश्यक है, आपको जानकर हैरानी होगी कि एक सामान्य मनुष्य अपनी जिंदगी के 25 साल सिर्फ सोने में बिता देता है.




एक रिसर्च के अनुसार,70 लाख व्यक्तियों में से सिर्फ एक व्यक्ति ही औसतन 110 वर्ष जिएगा.


एक सामान्य व्यक्ति अपनी पूरी जिंदगी में ढाई लाख से अधिक बार जमुहाई लेता है.


अमेरिका की संपूर्ण जनसंख्या में प्रति 5 व्यक्तियों में 1 व्यक्ति का मानना यह है कि पृथ्वी उसके जीवन के दौरान ही खत्म हो जाएगी.



बड़ी अजीब बात है कि, Righted-handed लोग औसतन left-handed लोगों से 9 साल ज्यादा जीते हैं.


एक रिसर्च के अनुसार, औसतन 1 दिन में मनुष्य 10 बार हसता है.


हम अपनी संपूर्ण जीवन में सोते समय 70 से अधिक प्रजाति के कीट खा जाते हैं.

75+ दिमाग हिला देने वाले रोचक तथ्य

 प्रकृति और विज्ञान से जुड़ी रोचक जानकारियां – Amazing Facts in Hindi



1. वैज्ञानिक आज तक यह नहीं जान पाये हैं कि डायनासोर का रंग कैसा था।

2. शुक्र ग्रह पर एक दिन पृथ्वी के एक साल से बड़ा होता है।

3. वायु चलती है तो कभी आवाज नहीं करती। वह आवाज तब करती है जब किसी वस्तु से टकराती है।

4. जब पानी से बर्फ बनता है तो लगभग 10% पानी उड़ जाता है। तभी फ्रिज में रखे ट्रे पर बर्फ जम जाती है।

5. सूर्य के प्रकाश को धरती पर पहुंचने में 8 मिनिट और 20 सेकंड लगते है।

6. सूर्य धरती से कई गुना बड़ा है सूर्य में धरती जैसी कई सारी और धरती समा सकती है।

7. हम अपनी नंगी आखों से आसमान में केवल 2500 तारे ही देख पाते है।

8. जब चाँद अपने एकदम सर के ऊपर होता है तो आपका वजन कुछ कम हो जाता है।

9. धरती पर औसत 1 मिलियन भूकंप आते है।

10. धरती पर हर सेकंड 40 बार बिजली गिरती है।

प्रकृति से जुड़े रोचक तथ्य (Amazing Facts in Hindi About Nature)



1. उल्लू ही एकमात्र ऐसा पक्षी है जो नीले रंग को देख पाता है।

2. इन्सान ही ऐसा जानवर है जो अपनी पीठ के बल सोता है।

3. राजहंस अपने सर को नीचे करके ही खाना खा सकते है।

4. सभी कीड़ो की कम से कम 6 टांगे तो होती है।

5. Kivi पक्षी अंधे होते है।

6. बारिश की बूंदों में जो खूशबू आती है वो विटामिन बी12 के कारण आती है।

7. केले हमेशा ऊपर की तरफ ही बढ़ते है।

8. चमगादड़ ही एकमात्र ऐसे स्तनधारी है जो उड़ सकते है।

9. जहर फेकने वाले मेढ़क की चमड़ी भी बहुत ही जहरीली होती होती है।

10. बतख अपने सर को हिलाये बिना कभी चल नहीं सकती है।

11. एक मुर्गे की आजतक की सबसे ऊँची उड़ान 13 सेकंड दर्ज की गई है।

जीवन से जुड़े रोचक तथ्य (Amazing Facts in Hindi About Life)

1. हम अपने पूरे जीवन में इतनी लार पैदा करते है कि दो स्विमिंग पूल भर जाये।

2. हम अपने जीवन के 3 महीने टॉयलेट में निकाल देते है।

3. जो लोग अपने दोस्तों से अलग रहते है मतलब कि अकेले रहते है वो चार साल ज्यादा जीते है।

4. एक आदमी अपनी जिन्दगी का एक साल महिलाओं को घूरने में निकाल देता है।

5. हमारी जिन्दगी में हमारी त्वचा 900 बार बदलती है।

6. हम अपनी जिन्दगी के 25 साल सोने में ही गुजार देते है।

7. हमारी पूरी जिन्दगी में हमारा दिमाग 10 लाख GB Data Store करता है।

8. यदि आप एक सिगरेट पीते है तो आपकी जिन्दगी के 11 दिन कम हो जाते है।

9. दुनिया में 80% लोग अपना गुजारा प्रतिदिन 10$ से भी कम में करते है।

10. महिलाओं के 4 साल तो मासिक धर्म में गुजर जाते है।

जानवरों से जुड़े रोचक तथ्य (Amazing Facts in Hindi About Animals)

1. एक जिराफ़ अपनी 21 इंच लम्बी जीभ से कान साफ कर सकती है।

2. ऊंट के तीन पलके होती है। जिससे वो रेगिस्तान की उड़ती धुल से बच सके।

3. मानव गर्भनिरोधक गोलियां गोरिला पर भी काम करती है।

4. एक गिलहरी की उम्र 9 साल तक होती है।

5. एक छिपकली का दिल 1 मिनिट में 1000 बार धड़कता है।

6. कुछ शेर दिन में 50 सहवास करते है।

7. तितलियां किसी भी वस्तु का स्वाद अपने पैरो से करती है।

8. एक बिल्ली का पेशाब काली रोशनी के नीचे चमकता है।

9. सूअर अपने सहवास के जोश को 30 तक चालू रख सकते है।

10. यदि आप एक बिच्छू पर थोड़ा शराब डाल देते है तो वह पागल हो जाता है और खुद को ही डंक मार देता है।


शरीर से जुड़े रोचक तथ्य (Amazing Facts in Hindi About Human Body)

1. एक मनुष्य अपने जीवन में लगभग 60,566 लीटर पानी पी लेता है।

2. एक मनुष्य को सोने में कम से कम 7 मिनिट लग जाते है।

3. जब हम बोलते है तो हमारी 72 अलग-अलग मांसपेशियां उपयोग होती है।

4. जो व्यक्ति रात में काम करते है उनका साधारण वजन से वजन ज्यादा होता है।

5. 75% लोग अपने सर पर पानी डालकर स्नान करना शुरू करते है।

6. एक मनुष्य के दांत चट्टानों जितने मजबूत होते है।

7. यदि आप जोर से छिकते है तो आपकी पसली टूट सकती है।

8. यदि आप एक घंटा हेडफ़ोन लगाते है तो 700 गुना जीवाणुओं की तादाद बढ़ जाती है।

9. उंगुलियों के नाखूनों की तुलना में पैरों के नाख़ून कम बढ़ते है।

10. जब जन्म होता है तो शरीर में 300 हड्डियाँ होती जो 18 वर्ष के होने पर 206 रह जाती है।

11. हमारी सबसे ज्यादा ताकतवर मांसपेशी जीभ है।

धरती से जुड़े रोचक तथ्य (Amazing Facts About Earth in Hindi)

1. धरती पर हमेशा 45,00 बदल गरजते है।

2. धरती पर मौजूद हर प्राणी में कार्बन जरूर है।

3. यदि मनुष्य को बिना किसी सुरक्षा के स्पेस में छोड़ दिया जाए तो वह दो मिनिट तक ही जीवित रह पाता है।

4. सौर मंडल में पृथ्वी ही एक ऐसी जगह है जहां पर पानी तीनों रूप में है (ठोस, द्रव और गैस)।

5. 106 बिलियन लोग पृथ्वी पर है।

6. धरती पर गुरुत्वाकर्षण होने के कारण 15,000 मीटर से ऊँचा होना सम्भव नहीं है।

7. 200,000 लोग पृथ्वी पर हमेशा जन्म लेते है।

8. धरती पर हर साल 77 लाख लोगों का बोझ बढ़ जाता है।

9. मनुष्य के द्वारा बनाई गई 22 हजार वस्तुएं अर्थ प्लेनेट के चक्कर लगा रही है।

धरती से जुड़ी रोचक जानकारी (Interesting Facts About Earth)

1. धरती का एक तिहाई धरातल रेगिस्तान से घिरा हुआ है।

2. धरती के अंदर का तापमान सूर्य के तापमान के बराबर है।

3. पिछले चालीस साल में 40% जंगली जानवर खत्म हो चुके है।

4. सौर मंडल में धरती ही एक ऐसा ग्रह है जहाँ पर सूर्यग्रहण होता है।

5. सूर्य के अन्दर लगभग 13 धरती समा सकती है।

6. धरती का 40% हिस्सा केवल 6 देशों ने ही घेर रखा है।

7. यदि चाँद नहीं होता तो धरती पर दिन 6 घंटे ज्यादा होता।

8. धरती पर कहीं न कहीं पर 10 से 20 ज्वालामुखी हमेशा फटते है।

9. धरती ही एक ऐसी ज्ञात जगह है जहाँ पर आग है।

10. पिछले चालीस साल में धरती की एक तिहाई जमीन बंजर हो चुकी है।


SSC GD 2021: लाखों अभ्यर्थियों को आयु सीमा में मिलेगी छूट? जानें अब तक का अपडेट

 नई दिल्ली. SSC GD Constable Notification 2021 : कोरोना के घटते मामलों के बीच उम्मीद जताई जा रही है कि एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी हो सकता है. एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के नोटिफिकेशन इंतजार के साथ-साथ अभ्यर्थी इसकी आयु सीमा बढ़ाने की भी मांग करने लगे हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि नोटिफिकेशन मार्च में जारी होने वाला था. लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से इसे टाल दिया गया. इसके अलावा इससे पहले भी भर्ती के नोटिफिकेशन को टाल दिया गया था. जिसकी वजह से लाखों अभ्यर्थियों की आयु सीमा 23 वर्ष से ज्यादा हो चुकी है. ऐसे में इन अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है. वहीं, कुछ अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि पिछले सालों की जीडी कांस्टेबल भर्ती के रिजल्ट बहुत देरी से जारी हुए हैं. इसलिए उन्हें भी एक और मौका मिलना चाहिए. हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी आयु सीमा में छूट को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आयोग की तरफ से आयु सीमा में ऐसे छात्रों को राहत दी जा सकती है. अगर बोर्ड द्वारा ऐसा किया जाता है तो इन छात्रों के लिए बड़ी राहत होगी.



इधर, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आयोग की तरफ से भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 25 जून तक जारी कर दिया जाएगा. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे

15 unbelievable facts about Japan that will make you buy a plane ticket in hindi

 जापान के बारे में 5 रोचक तथ्य  1. दुनिया की सबसे पुरानी कंपनी जापान में है  कोंगो गुमी दुनिया का सबसे पुराना परिचालन व्यवसाय है, जिसे 578 म...