1. गंगा नदी के तट पर स्थित पवित्र शहर बनारस के बारे में कहा जाता है कि यह 3000 साल पुराना है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने 5000 साल पहले इस शहर खोजा था।
2. महाराष्ट्र में स्थित लोनार झील के बारे में कहा जाता है कि यह झील एक उल्का द्वारा निर्मित है। यह झील औरंगाबाद से 4 घंटे की ड्राइव है। महाराष्ट्र के सबसे बड़े रहस्यों में से एक इस झील का निर्माण 52,000 साल पहले एक उल्कापिंड उल्का द्वारा किया गया था
3. दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड- भारत एक क्रिकेट प्रेमी राष्ट्र है। चैल क्रिकेट ग्राउंड भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है। आपको बता दें कि इस क्रिकेट ग्राउंड का नाम गिनीज बुक द्वारा दर्ज दुनिया के सबसे ऊंचे क्रिकेट ग्राउंड में शामिल है। चैल क्रिकेट ग्राउंड की सबसे रोचक बात है कि यह समुद्र तल से 2,144 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
4. भारत दूसरा सबसे बड़ा अंग्रेजी बोलने वाला राष्ट्र है- अमेरिका के बाद भारत दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोलने वाला देश है। भारत में अंग्रेजी बोलने वाले आबादी का लगभग 10% है। अगले दशक में यह आंकड़ा चौगुना होने की उम्मीद है।
5. बेनी प्रसाद दुनिया के पहले बोंगो गिटार को डिजाइन करने वाले आदमी है। बेनी ने 6 साल, 6 महीने और 22 दिनों में 257 देशों की यात्रा करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
6. भारत में हर साल रेल से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या के बराबर है। 7,172 से अधिक स्टेशनों के साथ भारतीय रेलवे एशिया में सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जो 12,617 ट्रेनों में प्रतिदिन 23 मिलियन से अधिक यात्रियों को ले जाता है।
7. एंटी ग्रेविटी हिल्स इन लद्दाख- गुरुत्वाकर्षण-विरोधी प्रभाव के साथ यह भारत में एकमात्र चुंबकीय पहाड़ी है। यहां एक स्थान है जहां पर जो भी अपनी कार को फ्री गियर में छोड़ देता है तो कार अपने ही आप ऊपर की ओर बढ़ने लगती है।
8. यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में दो शहर- यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल की सूची में अपने 40 से अधिक भारतीय आकर्षणों के साथ, भारत के 2 सबसे खूबसूरत शहर – अहमदाबाद और द पिंक सिटी जयपुरमसाला चौक जयपुर के लोकप्रिय व्यंजन के बारे में जानकारी शामिल है।
9. आपको जानकारी हैरानी होगी कि भारत में बाल दिवस, वैलेंटाइन्स डे के ठीक 9 महीने बाद यानि 14 नवंबर को मनाया जाता है।
10. क्या आपको बता है कि ‘रेत माफिया’ भारत की एक बहुत बड़ी समस्या है जो भारत में रेत का खनन और स्थायी पर्यावरणीय क्षति का कारण है।
11. यदि आप 27 वर्ष के हैं, तो भारत का आधा हिस्सा आपसे छोटा है। लेकिन अगर आप 30 वर्ष के हैं, तो दुनिया का आधा हिस्सा आपसे छोटा है।
12. दुनिया में इस्तेमाल होने वाले 70% मसाले दुनिया में भारत से निर्यात किये जाते हैं।
13. एशियाई शेर आज भी भारत के गुजरात राज्य में पाए जाते हैं। यह शेर अफ्रीका के बाहर प्राकृतिक रूप से रहने वाले एकमात्र शेर बन गए हैं।
14 . आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में यौन खिलौने अवैध हैं, और अगर कोई उनकी बिक्री करते हुए पाया गया तो उसे 2 साल की जेल की सजा का प्रावधान है।
. 15 .भारत के सबसे अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी ने अपना घर $ 1 बिलियन कीमत का बनवाया था। इसमें 27 रहने योग्य फ्लोर हैं, जिसमें 168 कारों की क्षमता के लिए छह पार्किंग फर्श शामिल हैं। 600 कर्मचारी उनके इस घर का रखरखाव सँभालते हैं।
16. भारत के प्रधान मंत्री का मासिक वेतन सिर्फ एक लाख साठ हजार रूपये हैं।
17. . भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा इंजीनियरों, सॉफ्टवेयर डेवलपर्स और वैज्ञानिकों का घर है।
18. आपको बता दें कि साल 1526 में भारत में बाबर द्वारा मुगल साम्राज्य की स्थापना की गई थी।

No comments:
Post a Comment